Home » छत्तीसगढ़ » दुर्ग में पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

दुर्ग में पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News:- दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप में आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना के दौरान सुबह के समय एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जाकर टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों युवकों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि दोनों युवकों की हालत बहुत ही गंभीर है।

दुर्ग का है मामला

दुर्गा के भिलाई के सेक्टर 4 चौक में आज सुबह एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक चौक के मोड़ के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पेड़ से जा टकराई। जानकारी के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में चल रही थी। ऐसे में इस घटना के दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को जैसे जानकारी मिली उन्होंने इस बात को पुलिस तक पहुंचा इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना के स्थान पर पहुंच कर इन लोगों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां पर डॉक्टर ने इनकी हालत गंभीर बताई है।

घायल है दसवीं क्लास का छात्र

घायल 10वीं कक्षा का छात्र सेक्टर 3 निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान का बेटा बताया जा रहा है, जो अपने बाइक पर अपने दोस्त के साथ टाउनशिप में घूमने निकला था। ऐसे में बाइक काफी तेज होने की वजह से यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान भिलाई भट्टी पुलिस में दोनों ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया दोनों की स्थिति बहुत ही गंभीर है और ऐसे में पुलिस ने भी मामला दर्ज करके इसकी जांच पड़ताल में लग चुकी है।

Read More:- चैत्र नवरात्र के छठे दिन करें माता कात्यायनी को इस दिव्य मंत्र से प्रसन्न, जाने क्या है मंत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?