Home » उत्तराखंड » सीएम धामी दो बार हुए भरपूर कैबिनेट बनाने में कामयाब, तैयार किया नया रिकॉर्ड

सीएम धामी दो बार हुए भरपूर कैबिनेट बनाने में कामयाब, तैयार किया नया रिकॉर्ड

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में सीएम सहित कैबिनेट में 12 सदस्यों की पूरी सरकार का यह रिकॉर्ड इससे पहले 2012 में विजय बहुगुणा ने बनाया था। अब इस रिकार्ड को दो बार पुष्कर सिंह धामी ने बनाया है। विजय बहुगुणा के बाद अब पुष्कर सिंह धामी के नाम यह रिकॉर्ड हो गया है। इस तमाम उठापटक और चर्चाओं, अफवाहों के बीच में आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने 5 साल बाद फिर अपनी टीम तैयार कर ली है।

प्रदेश में निर्वाचित सरकारों में अब तक पूरे 11 कैबिनेट मंत्री बनाने का यह रिकॉर्ड विजय बहुगुणा के बाद धामी के नाम पर हुआ है, सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो बार यह भरपूर कैबिनेट बनाने में सफल रहे हैं।

सरकार एनडी तिवारी की थी

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पहले निर्वाचित सरकार एनडी तिवारी की थी जिसमें 9 कैबिनेट मंत्री थे और इसके बाद बीसी खंडूरी की पहली सरकार में 9, निंशक सरकार में साथ खंडूरी की दूसरी सरकार में 6, विजय बहुगुणा सरकार में 11, हरीश रावत सरकार में 9, त्रिवेंद्र सरकार में 6 और तीर्थ सरकार में आठ के कैबिनेट मंत्री बने हुए थे।

सीएम समेत कैबिनेट में 12 सदस्यों की पूरी सरकार

मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में अब तक 12 सदस्यों की पूरी सरकार का या रिकॉर्ड 2012 में विजय बहुगुणा के बाद पुष्कर सिंह धामी के नाम हुआ है की सरकार में पहले 11 सदस्य कैबिनेट मंत्री बने थे अब धामी की दूसरी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्रियों से शुरुआत हुई है लेकिन अब पूरी टीम 11 की हो गई है।

Read More:- मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का सिलसिला, पूर्वी क्षेत्र के कई जिलों में जारी किया अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?