Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में मचा ईद पर मचा बवाल, चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत को लेकर लगे गौ तस्करों पर आरोप

मथुरा में मचा ईद पर मचा बवाल, चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत को लेकर लगे गौ तस्करों पर आरोप

Uttarpradesh News:- मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रज के प्रसिद्ध गौ सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत हो चुकी है और इसका आरोप गौ तस्करों पर लगा है। आप है कि गौ तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद यहां आक्रोश का माहौल फैल गया और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी भी की है। कान्हा की नगरी ब्रज में ईद के दिन ही बवाल मच चुका है।

मथुरा के थाना कोसीकला के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात को तस्करों ने विख्यात गौ सेवक चंद्रशेखर को गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। ऐसे में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और इस दौरान आगरा और दिल्ली हाईवे जाम हो चुका है। गुस्से में भीड़ ने हाइवे पर पथराव किया है।

चंद्रशेखर को मिली थी गौ तस्करों की सक्रियता की खबर

जानकारी के मुताबिक बाबा चंद्रशेखर को गौ तस्करो की खबर मिल चुकी थी। वह अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे जिसके बाद नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हृदय पर करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी। जिसके बाद उनके मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद उन्होंने गंभीरता से मोर्चा संभाला और बरसाना की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सदन नाकाबंदी कर दी जिससे कि आरोपी भाग ना सके।

चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर अंजनोख पहुंचा

इस घटना के बाद बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख के स्थित बाबा की गौशाला में पहुंचाया गया। इस घटना स्थल पर ग्रामीण और गौभक्त जमा हुए जो की हजारों की संख्या में है। जानकारी के मुताबिक फरसा वाले बाबा अपने निडर स्वभाव और गौवंश की रक्षा के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे उनकी हत्या की खबर जैसे ही लोगों को मिली हिंदूवादी संगठन और गौ सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। ऐसे में पुलिस प्रशासन बोल के साथ स्थिति पर नजर बनाए बैठे हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का सिलसिला, पूर्वी क्षेत्र के कई जिलों में जारी किया अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?