Weather News:- दिल्ली में बारिश ने माहौल में ठंडक फैला दी है। दिन में भी रुक रुक कर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन हल्की-फुल्की बारिश होगी। हाल ही में दिल्ली एनसीआर में बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक घोल दी है।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोंभ का असर नजर आ रहा है। सुबह से समय के साथ गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बड़ी कर सकती है इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो येलो अलर्ट जारी कर दिया गया।
तापमान में हुई गिरावट दर्ज
दिल्ली में बारिश होने के बाद में तापमान में 6 से 7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में गिरावट होने की वजह से ठंडक महसूस की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में 1 से 2 दिन से बारिश हो रही है और हल्की-फुल्की हवाएं चल रही है।
गर्मी से राहत
दिल्ली में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। ऐसे में अचानक पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली है। बारिश का असर आने वाले कुछ दिनों तक रहने वाला है।
Read More:- चैत्र नवरात्र में इन कार्यों से खुश होंगी मां दुर्गा, इन मंत्रों का कर ले जाप



