Home » मध्य प्रदेश » मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी में किया हाल-बेहाल, तापमान पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर

मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी में किया हाल-बेहाल, तापमान पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर

Weather News:- मार्च महीने के शुरुआत में ही गर्मी में अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। इंदौर शहर में मार्च महीने में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। इंदौर में दिन के समय तेज धूप और लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग मार्च के शुरुआत में ही गर्मी का एहसास कर रहे हैं। इस बार मार्च के शुरुआत में ही गर्मी के तेवर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार गर्मी नया रिकॉर्ड कायम करेगी। गर्मी का असर देखकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मई का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन फिलहाल गर्मी का यह हाल है कि आगामी दिनों में क्या होगा यह तो कहना मुश्किल ही है।

साल 1892 में 41 पार गया था तापमान

मार्च के महीने में तापमान लगभग अधिकतम 41.01 डिग्री सेल्सियस 28 मार्च 1892 में दर्ज किया गया था। लेकिन पिछले एक दशक से अधिकतम तापमान 25 से 31 मार्च के मध्य रहा है। ऐसे में मार्च महीने की शुरुआत में ही 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। पिछले एक दशक का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान 30 मार्च 2019 को दर्ज किया गया है। पिछले कई दिनों से तापमान तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।

रविवार से बदल सकता है तापमान

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी तरह गर्मी देखने को मिलेगी। इसके बाद रविवार से तापमान में कमी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में संभावना है कि 18 से 20 मार्च के बीच बारिश की बूंदाबांदी भी हो सकती है और तापमान में फिर इसके बाद तेजी आना शुरू हो जाएगी।

मार्च के महीने में अधिकतम तापमान

वर्ष तारीख अधिकतम तापमान
2025 26 38.2
2024 28 39
2023 30 36.3
2022 31 38.7
2021 30 40.2
2020 25 36.4
2019 30 40.3
2018 31 38.8
2017 30 40.6
2016 25 और 27 39.0

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में बीते दिनों के मुकाबले आई तेजी, जाने आज के ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?