Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट खाली करके चारों ओर सख्त सुरक्षा बढ़ाई गई है, साथ ही बम स्क्वाड टीम को भी बुला कर जांच में लगाया गया है अभी तक इस धमकी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी जैसे ही मिली तत्काल उन्होंने कार्यवाही शुरू कर दी और सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।
बम से उड़ाने की मिली धमकी
जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सत्र न्यायालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन में इस पर कार्यवाही शुरू करके सतर्कता बढ़ाते हुए यहां के आसपास की पूरी जगह खाली कर दी है। फिलहाल ऐसी कोई वस्तु नजर नहीं आई है।
चाक-चौबंद व्यवस्था
बालोद जिले के सत्र न्यायालय परिसर के आसपास के इलाकों में चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। इतना ही नहीं जय स्तंभ चौक को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और इसके आसपास चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करवा दिया गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा कर्मियों को हर यहां आने वाले इंसान पर नजर रखने के लिए कहा गया है। किसी भी संदिग्ध वस्तु के नजर आने पर लोगों को जानकारी देने की बात भी कही गई है।
Read More:- मध्यप्रदेश मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा, तापमान पहुंचा 39°C तक, गर्मी का दिख रहा है असर





