Uttarakhand News:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में छात्रों ने अपने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए एक नई खोज की है। उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज गेवरा ब्रहमखाल दोनों छात्रों ने स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस तैयार किए हैं। छात्रों द्वारा तैयार किए गए यह डिवाइस ड्राइविंग करने के दौरान नींद की झपकी आने पर चालक को सतर्क करते हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रोक लगाते हैं। छात्रों की इस वैज्ञानिक सोच को एक नई दिशा मिली है।
आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करें शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगाने और ड्राइविंग के दौरान नींद आने से रोकने वाली इस डिवाइस को छात्रों द्वारा तैयार किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्षेत्रीय जिज्ञासा 2025-26 प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रिया नेगी और अखिल राणा ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
छात्रों ने पेश किया जीवन रक्षक मॉडल
कॉलेज में सैमसंग और अगस्त इंटरनेशनल फाउंडेशन की तरफ से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के इन दो छात्रों ने लोगों के लिए जीवन रक्षक मॉडल पेश किया है। इन छात्रों ने आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए ऐसे डिवाइस तैयार कर लिए हैं जो दुर्घटनाओं को रोकने में बहुत ही मददगार साबित होंगे। बता दे प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीतने वाली जीआईसी की छात्रा प्रिया नेगी द्वारा स्लीपिंग कंट्रोल डिवाइस फॉर ड्राइविंग मॉडल पेश किया गया।
अगर आप लंबी यात्रा करते हैं और इस दौरान आपकी आंखें झपकती है तो उसे यह डिवाइस अलार्म बजाकर जगा देगा। वही तृतीय पुरस्कार पाने वाले अखिल राणा ने अल्कोहल कंट्रोल डिवाइस फॉर व्हीकल मॉडल पेश किया है जो कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाएगा।
वैज्ञानिक सोच का किया प्रदर्शन
इन छात्रों ने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। यह सेंसर आधारित सिस्टम शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगाएगी और अगर कोई इंसान शराब पीकर गाड़ी चलाता है तो ऐसे में यह डिवाइस इंजन को स्टार्ट होने से रोकता है। छात्रों ने यह डिवाइस विद्यालय के सहायक अध्यापक धनवीर शाह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा की दिशा में सोच जाहिर करते हुए यह डिवाइस तैयार किए है।
Read More:- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का लंबी बीमारी के बाद हुआ स्वर्गवास, कैंसर से थे पीड़ित




