Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम में नया मोड़ ले लिया है। हालांकि फरवरी माह में यह चौथी बार है जब मध्यप्रदेश में बारिश हुई है। मध्यप्रदेश के लगभग पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में दिन के समय धूप के बाद शाम के समय मौसम बदला और चमक धमक के साथ तेज बारिश हुई इसके बाद तापमान गिरा लेकिन इसके बावजूद भी ठंड में कमी ही नजर आई। भोपाल और इंदौर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी के पूरे महीने में मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है। इसी बीच हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला चल रहा है।
कई जिलों में बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की माने तो सक्रिय सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है जिसके कारण अनूपपुर और मंडल के साथ शिवानी समेत कई आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम का बदला रूख
मध्यप्रदेश में मौसम का रुख बदला बदला नजर आ रहा है। एक तरफ जहां सोमवार को शहरों में सुबह के समय दोपहर तक तेज धूप निकल रही है। वही शाम के समय मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जबलपुर में धूल से भरी आंधी चल रही है और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। वही रीवा और सीधी में बारिश दर्ज की गई है रात के समय ग्वालियर, मुरैना, सागर, दमोह और खरगोन समिति कई जिलों में चमक धमक और बिजलियों के साथ बारिश का असर देखने को मिला है।
तापमान में बदलाव
मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है तापमान नीचे आ रहा है, लेकिन फिर भी ठंड नहीं महसूस हो रही है। कई शहरों के तापमान में बदलाव नगर आ रहा है। फिलहाल मध्यप्रदेश का मौसम अस्थिर है।
Read More:- उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत





