Home » मध्य प्रदेश » MP News: गांधी भवन के बाहर सियासी संग्राम, पथराव; टमाटरबाजी के बाद 20 कांग्रेस नेताओं पर केस

MP News: गांधी भवन के बाहर सियासी संग्राम, पथराव; टमाटरबाजी के बाद 20 कांग्रेस नेताओं पर केस

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर सियासी टकराव अचानक हिंसक हो गया। भाजपा कार्यकर्ता जब विरोध जताने पहुंचे तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते नारेबाजी धक्का-मुक्की में बदली और फिर पत्थर, पानी की बोतलें और टमाटर हवा में उड़ने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद पुलिस ने देर रात 20 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े समेत कई नाम शामिल हैं। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

MP News: गांधी भवन के बाहर सियासी संग्राम

पथराव में भाजपा नेत्री बिंदू चौहान के चेहरे पर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी सिर में पत्थर लगने से घायल हुए। दोनों दलों का दावा है कि उनके कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर तक इलाके में हालात काबू से बाहर रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में उग्र हो गए, लेकिन उन्हें रोका नहीं गया। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की अनुमति ही नहीं दी जानी चाहिए थी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा का पलटवार

उधर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से पत्थर और सड़े टमाटर जमा कर रखे थे। उनके अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में हुए एआई समिट के विरोध में गांधी भवन पहुंचे थे, तभी विवाद बढ़ा। भाजपा का दावा है कि झड़प की शुरुआत कांग्रेस की ओर से हुई। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप खंगाल रही है ताकि असली जिम्मेदारों की पहचान हो सके। इस टकराव ने शहर की सियासत गरमा दी है और आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज रहने के आसार हैं।

Read More : Namo Bharat कॉरिडोर का पूरा सफर आज से शुरू, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; मेरठ मेट्रो भी पटरी पर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?