Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में साल 2026 जैसे ही शुरू हुआ इस साल के नए अवसर पर जनवरी महीने में जगदलपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी चिंताजनक बात सामने आई है। ऐसे में मिले आंकड़ों के मुताबिक एक ही महीने में 50 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें लगभग 20 लोगों ने अपनी जान गवा दी वही इन हादसों में लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सहित मुख्य मार्गों पर रोजाना हो रही है ऐसी दुर्घटनाओं को लापरवाही और नियंत्रित गति का परिणाम माना जा रहा है। इन हादसों का कारण है लोगों की लापरवाही है।
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
इन मामलों को देखते हुए कुछ प्रमुख घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर कड़े सवाल उठाए हैं। वहीं इनमें गोंडवाना जिले के बनी गांव के दंतेवाड़ा दर्शन के लिए गए तीन युवकों को आसना चौक के पास एक अन्य बाइक से टकराना शामिल हुआ है। जिसमें नागेश्वर और श्रीराम नामक दो युवकों की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर मौत हो गई वहीं एक अन्य जो इन लोगों के साथ था वह गंभीर रूप से घायल है।
कई लोगों के साथ हुआ हादसा
इस सड़क पर धरमपुरा के पास दो बाइक के भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तेज रफ्तार एक स्कार्पियो ने एक बाइक सवार को कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। यह सब घटनाएं इस बात का सबूत है कि छोटी गाड़ियां लापरवाही के चलते हादसों का कारण बनती जा रही है।
Read More:- मध्यप्रदेश में बारिश के मौसम में दी दस्तक, बेमौसम बारिश से बड़ी ठंड





