Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में बदला मौसम, दिन में गर्मी का एहसास रात को भी ठंड हुई गायब

मध्यप्रदेश में बदला मौसम, दिन में गर्मी का एहसास रात को भी ठंड हुई गायब

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिन और रात के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। ऐसे में उम्मीद है कि 13 और 16 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोंभ का असर प्रदेश पर देखने को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में थोड़ी बहुत ठंड जरूर लौटेगी। फिलहाल पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हालांकि मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बहुत ही कम हो चुका है।

बादल आएंगे नजर

मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसमी हलचल मची हुई है। पश्चिमी हिस्सों में हल्के बादल देखने को मिले हैं। कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं गुरुवार को भी कुछ जिलों में बादल नजर आए है। वहीं शुक्रवार को भी बादल छाए रह सकते हैं।

ठंड लौट सकती है वापस

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में जो बर्फबारी हो रही है उसके चलते एक और बार ठंड लौट सकती है। हालांकि तापमान में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन मौसम विभाग की माने तो हल्की ठंड की वापसी हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी को सुबह के समय कोहरा छाए रह सकता है यह कोहरा कई जिलों में नजर आएगा और बारिश के कोई असर नजर नहीं आ रहे दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। वही 15 फरवरी को सीमित इलाकों में हल्का कोहरा छाए रह सकता है और बारिश की भी संभावना है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसमें धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी समेत 15 से ज्यादा शहर है जहां पर तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में आई मामूली सी गिरावट, बीते दिन के मुकाबले आज कितना बदलाव भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?