Home » छत्तीसगढ़ » बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर फिल्म अभिनेता को किया पुलिस ने गिरफ्तार, कई आरोपी हुए फरार

बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर फिल्म अभिनेता को किया पुलिस ने गिरफ्तार, कई आरोपी हुए फरार

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग के अंतर्गत आने वाले पटेल चौक पर रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के चलते कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस लगभग 5 आरोपियों को पकड़ चुकी है और कई आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके चलते यह गिरफ्तारी हुई है।

मामला 2025 का है

यह मामला पिछले साल यानी की 1 दिसंबर 2025 का है। इस मामले को लेकर पटेल चौक पर रजिस्ट्रेशन के विरोध में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत और किसान बड़ी संख्या में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन बीएसएनएल कार्यालय के सामने हो रहा था। इसी दौरान प्रधान प्रदर्शन कार्यो ने पुलिस पर पानी के पाउच फेंके जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज किया और सभी प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए।

रजिस्ट्री शुल्क को लेकर किया प्रदर्शन

रजिस्ट्री शुल्क को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत समेत अन्य सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है जिसमें पूर्व विक्की चंद्राकर, राकेश यादव, दिनेश पांडे और जितेंद्र बत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला दर्ज करने के बाद नेतृत्व करता मनोज राजपूत लगातार फरार होता नजर आ रहा था लेकिन बहुत ही मुश्किल से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। इस प्रदर्शन मामले में शुभम सिंह राजपूत, यशवंत राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी, जितेश ठाकुर समेत कई लोगों के पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

Read More:- हल्द्वानी में हुआ दोहरा हत्याकांड, युवक-युवती की हत्या के बाद पूरे इलाके में फैली सनसनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?