Uttarakhand Murder Case:- उत्तराखंड के हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। हल्द्वानी के हत्याकांड में एक युवक और एक युवती के शव पत्थर से कुचले हुए हालत में बरामद हुए हैं। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिले पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी का है। यहां पर डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां पर कुचलकर हत्या कर दी।
डबल मर्डर
मामला हल्द्वानी का है जहां पर एक युवक और एक युवती का शव पत्थर से कुचली हुई हालत में मिला। डबल मर्डर केस की घटना सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पर यहां पहुंचकर इन्होंने जल्द ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और इस घटना को अंजाम किसने दिया इसको लेकर जांच की जा रही है।
मौके पर मिला दो लड़कों की आईडी
मामला गुरुवार की सुबह का है जब मंडी में सुबह के समय दो लाशें मिली। इन लाशों के मिलने से यहां पर हड़कंप मच गया। एक युवक और एक युवती की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना स्थल से दो लड़कों की आईडी मिली है। सूचना के अनुसार युवक चंपावत का निवासी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस डबल मर्डर केस से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है।
Read More:- उत्तरप्रदेश में आज बिजली कर्मियों की देशभक्ति हड़ताल, नारेबाजी के साथ होगा प्रदर्शन





