Sleeping Earphones:- भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक ईयरफोन मौजूद है। ऐसे में भारत में Truke ने अपने पहले Sleeping Earphones Truke Bass S2 को लांच कर दिया है। बता दे कंपनी की तरफ से यह इयरफोंस खास तौर पर नींद के लिए तैयार किए गए हैं। इसकी कीमत भी ₹500 से कम है। अक्सर कई लोगों को आदत होती है कि वह सोते समय हल्का म्यूजिक सुने और आसपास के शोर से बचे जिससे कि उन्हें अच्छी नींद आ सके।
इसीलिए इन ईयरफोन को मार्केट में उतारा गया है। इन ईयरफोन की खासियत यह है कि इससे कानों में दर्द भी नहीं होगा दबाव भी नहीं पड़ेगा और बेचैनी भी नहीं होगी साथ ही साथ हल्का म्यूजिक सुन के आराम से सो पाएंगे।
ईयरफोन का डिजाइन
कंपनी की तरफ से इस ईयरफोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कान के अंदर बहुत ही आराम से फिट हो जाएगा और पूरी रात परेशानी बिना परेशानी के आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे कंपनी ने इस बात को इस एयरफोन को ध्यान में रखते हुए बनाया है कि जो लोग ईयरफोन पहन कर सोते हैं उनके लिए अब बहुत ही आरामदायक साबित होंगे।
ईयरफोन की कीमत
कंपनी के इस ईयरफोन को वैसे तो 799 में लॉन्च किया गया है लेकिन अगर आप उसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसको स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत केवल 499 में खरीद सकते हैं। इस ऑफर को केवल 18 फरवरी तक Truke की आधिकारिक वेबसाइट Truke.in पर उपलब्ध किया गया है। इसके अलावा 18 फरवरी के बाद यह ईयरफोन अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
ईयरफोन के फीचर्स
कंपनी के ईयरफोन को आप आराम से कान में लगाकर सुकून की नींद सो सकते हैं। इसका डिजाइन काफी छोटा और स्मूथ है। इसको सॉफ्ट सिलिकॉन से तैयार किया गया है जो स्क्रीन के लिए बहुत ही सुरक्षित और लंबे समय तक पहनने पर भी किसी तरह की दिक्कत नहीं करेगा। यही एक कारण है कि इसे आप पूरी रात पहन कर भी सोते हैं तो इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
Read More:- सोना-चांदी के भाव को लेकर बाजार में नया मोड़, जाने आज कितना बदले ताजा भाव




