Home » उत्तर प्रदेश » Mahashivratri कांवड़ यात्रा: हापुड़ में 13 से 16 फरवरी तक ट्रैफिक बदला, भारी वाहनों पर खास पाबंदी

Mahashivratri कांवड़ यात्रा: हापुड़ में 13 से 16 फरवरी तक ट्रैफिक बदला, भारी वाहनों पर खास पाबंदी

Mahashivratri
Mahashivratri

Mahashivratri : फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने सख्त ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया है। 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी शाम चार बजे तक पूरे जनपद में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान सामान्य यातायात और कांवड़ियों की आवाजाही को अलग-अलग रखा जाएगा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर गुजरते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों पर भारी दबाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की विस्तृत योजना तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों को भी परेशानी न हो।

Mahashivratri कांवड़ यात्रा

हापुड़ पुलिस ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों को भी इस डायवर्जन प्लान से अवगत करा दिया है। संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी और पेट्रोलिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। दिल्ली और गाजियाबाद से मुरादाबाद या बरेली जाने वाले भारी वाहन अब पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दादरी, सिकंदराबाद और बुलंदशहर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। यदि कोई वाहन प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचता है, तो उसे मौके से ही यू-टर्न देकर वैकल्पिक रास्ते पर भेजा जाएगा।

मेरठ और उत्तराखंड जाने वालों के लिए व्यवस्था

हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से किठौर और मेरठ की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। इससे एनएच-09 पर भीड़ कम रखने की कोशिश की गई है। छोटे और निजी वाहनों के लिए भी अलग मार्ग तय किए गए हैं। दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद या बरेली जाने वाले छोटे वाहन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और बुलंदशहर मार्ग का उपयोग करेंगे। गजरौला, मेरठ और मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।

आमजन को राहत

ब्रजघाट से जल लेकर अमरोहा, मुरादाबाद और बरेली जाने वाले कांवड़ियों के लिए एनएच-09 पर अलग लेन तय की गई है। दूसरी ओर केवल आवश्यक सेवाओं और हल्के वाहनों को अनुमति होगी। कुछ मार्गों पर बाहरी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें। किसी आपात स्थिति में ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि इन इंतजामों से कांवड़ यात्रा और आम यातायात दोनों सुरक्षित और सुचारू रहेंगे।

Read More : UP में पेट्रोल पंप पर डीजल भराते समय गिरे युवक की मौत, देखें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?