Home » राजनीति » India-Malaysia संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम

India-Malaysia संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन अहम

pm modi
pm modi

India-Malaysia Relation : मलेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष अनवर इब्राहिम से मुलाकात के दौरान साफ किया कि भारत और मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को अब नई ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात अस्थिर हैं और ऐसे समय में भरोसेमंद साझेदारों के साथ सहयोग पहले से कहीं अधिक अहम हो जाता है। दोनों नेताओं ने रिश्तों की पूरी क्षमता का उपयोग करने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात को भावनात्मक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के भीतर मलेशियाई समाज और नेतृत्व के प्रति जो सम्मान और जुड़ाव दिखा, वह भारत-मलेशिया रिश्तों की गहराई को दर्शाता है।

India-Malaysia संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समुदाय दोनों देशों के बीच मजबूत मानवीय सेतु का काम कर रहा है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट लड़ाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मित्र देशों का सहयोग इस चुनौती से निपटने में निर्णायक भूमिका निभाता है। भारत और मलेशिया इस बात पर सहमत हैं कि दोनों की सुरक्षा और समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। समुद्री पड़ोसी होने के नाते क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

व्यापार, तकनीक और ऊर्जा में नई रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भारत-मलेशिया सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग में भी बीते वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

ASEAN में मलेशिया की भूमिका अहम

प्रधानमंत्री ने ASEAN की अध्यक्षता संभालने के लिए मलेशिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मलेशिया के सहयोग से भारत-ASEAN संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। यह क्षेत्रीय साझेदारी आर्थिक विकास और रणनीतिक संतुलन दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-मलेशिया संबंधों की असली नींव सरकारों से ज्यादा लोगों के आपसी जुड़ाव में है। मलेशिया में करीब 30 लाख भारतीय मूल के नागरिक रहते हैं, जो दोनों देशों को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ते हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह उनकी तीसरी मलेशिया यात्रा और अनवर इब्राहिम से चौथी मुलाकात है।

प्रधानमंत्री ने मलेशिया सरकार और वहां के लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ढांचे से हटकर मलेशियाई जीवनशैली को जिस सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया, वह लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। वहीं, अनवर इब्राहिम ने भी इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई।

Read More : Mumbai Mayor पद के लिए उम्मीदवार घोषित, यहां जानें नाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?