Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में गोंडा गांव में भूकंप के झटके महसूस हुए। यह घटना शुक्रवार के सुबह की है जब गोंडा गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप के दौरान किसी भी तरह के कोई हानि नहीं हुई है। इस भूकंप से किसी को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है सब कुछ सही सलामत है। शुक्रवार को सुबह आए भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। इसका केंद्र हटियाथोक क्षेत्र के हटहिया नवजोत गांव के आसपास बताई जा रहा है।
सुबह के समय महसूस हुए भूकंप के झटके
भूकंप की यह घटना सुबह-सुबह अचानक से हुई इस दौरान धरती में कंपन महसूस होने लगा। जिसके चलते लोगों ने फटाफट अपने घर से बाहर निकाल कर देखा तो भूकंप के झटके थे, हालांकि भूकंप के झटके इतने तीव्र भी नहीं थे कि किसी तरह से जनहानि या धनहानि हो। इस भूकंप से किसी प्रकार का किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
फिलहाल स्थिति सामान्य है
जिला प्रशासन के मुताबिक भूकंप के बाद स्थिति सामान्य है किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और इसके साथ ही आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन सतर्क और संबंधित विभागों से जानकारी ले रही है और किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और सतर्क रहने को लेकर कहा गया है।
Read More:- अमेजॉन पर उपलब्ध है बेस्ट एयर फ्रायर, जाने इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत





