Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास आज सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया। यह सड़क हादसा आज सुबह मंगलवार को हुआ। इस हादसे में कोरबा की तरफ से आ रहे ट्रेलर वहां रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान चांपा की तरफ से प्याज से लगा हुआ वाहन आ रहा था। इन दोनों वाहनों की एक दूसरे से जोरदार भिड़ंत हो गई इसके बाद इस हादसे में प्याज से लदे वाहन के चालक की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल हो गया।
वाहनों के उड़े परखच्चे
यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों ही वाहनों के आमने-सामने भिड़ंत से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी जैसे ही टोल नाका से राहत दल को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक इस चालक की मौत हो चुकी थी। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।
हादसे से यातायात हुआ प्रभावित
इस हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो गया। इसके बाद कुछ समय से पुलिस ने सब कुछ नियंत्रित करते हुए आवागमन को सामान्य कराया। कुछ लोगों ने इस हादसे को देखा उनका कहना है कि दोनों ही वहां बहुत तेज रफ्तार से चल रहे थे। वही एक वाहन गलत दिशा में आ रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
मामले की जांच की जा रही
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि घायल चालक को अस्पताल में भिजवा दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। वही एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन के मालिक को इसकी जानकारी दी गई है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है और हादसे का कारण जल्द ही पता करने में लगी है।
Read More:- लखनऊ में हुआ फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन, CM योगी के साथ वैश्विक निवेशक और उद्यमी हुए शामिल





