Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश के मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, कई जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, कई जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम बदल चुका है। फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही लगभग 25 जिलों में बारिश और कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते दिन यानी कि रविवार को नीमच, मंदसौर में ओले गिरते नजर आए। वहीं कई जिलों में बारिश और घना कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के चलते बहुत कम हो गई है। जिसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर से लेकर विंध्य क्षेत्र तक 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सीहोरपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मेंहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली का नाम शामिल है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन और सीहोर, सहित कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

घने कोहरे से दृश्यता हुई कम

प्रदेश भर में घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो चुकी है। दतिया और खजुराहो में दृश्यता कम होकर 50 से 200 मीटर तक रह गई है। इसके अलावा भोपाल में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। वही खजुराहो और राजगढ़ के साथ नौगांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है। ऐसे में दृश्यता कम होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों को हो रहा नुकसान

अब बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी मात्रा में नुकसान हो रहा है। फिलहाल किसानों की फसले खेत में है जिसकी वजह से फसले आड़ी हो रही है और नुकसान होने की आशंका है। इससे पहले हुई बारिश ने भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जेट स्ट्रीम के चलते बदला मौसम

मौसम विभाग की तरफ से इस बात को लेकर जानकारी दी गई है कि भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहने वाला है। जिसकी वजह से ठंडी हवाएं चलेंगी और प्रदेश भर में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम जेट स्ट्रीम की वजह से ही बदला है।

Read More:- साल 2026 का बजट पेश होने के बाद सोना-चांदी में आई गिरावट, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?