Home » मध्य प्रदेश » एमपी के मौसम का बदला मिजाज, बारिश के चलते बड़ी ठंड, किसानो की फसलों को नुकसान

एमपी के मौसम का बदला मिजाज, बारिश के चलते बड़ी ठंड, किसानो की फसलों को नुकसान

Weather News:- एमपी में फिर ठंड बढ़ चुकी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से फिलहाल बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश के लगभग 20 से ज्यादा जिलों में बारिश गिरी जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ। इसके साथ ही ग्वालियर और सागर समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश का यह मौसम साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रक लाइन के असर से बदला है अचानक ही मौसम में रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसका असर सीधा फसलों पर पड़ रहा है साथ ही लोगों के जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है।

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसमें बुधवार के दिन भी यही हाल रहने को लेकर चेतावनी दी है। मौसम विभाग की तरफ से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कई जिलों के नाम शामिल है जैसे ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह। उसके साथ ही श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में बादलों के छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

कई जिलों में घना कोहरा छाया

मौसम के साथ-साथ उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट तो जारी है ही साथ ही सुबह-सुबह घना कोहरा छाने की वजह से लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है। ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन और सीहोर में कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम हो चुकी है। घने कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

स्कूलों में अवकाश घोषित

मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी के साथ बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा कर दी है। शिवपुरी समेत आसपास के इलाकों में ठंड का असर बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।

बारिश से किसानों को नुकसान

बारिश और आंधी के चलते इसका असर फसलों पर देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से किसानों की फसले बर्बाद हो गई। कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी फसल गिर गई। जिसके चलते किसानों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

Read More:- बैंक हड़ताल आज भी जारी, करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?