Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी के कारण 20 से ज्यादा छोटे-बड़े मार्ग हुए बंद, जाती है मार्गो को खोलने का कार्य

उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी के कारण 20 से ज्यादा छोटे-बड़े मार्ग हुए बंद, जाती है मार्गो को खोलने का कार्य

उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। हाल ही में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जिसके चलते जनजीवन पर इसका असर देखने को मिल रहा है। फिलहाल उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी और मालवा सड़कों पर आ जाने की वजह से वाहन फंस चुके हैं। ऐसे में फंसे हुए वाहनों और लोगों को यहां से निकालकर उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और मार्ग बंद हो चुके हैं जिनको खोलने का कार्य अभी भी चल रहा है। फिलहाल सब लगभग 20 छोटे बड़े मार्ग यहां के बंद हो चुके हैं।

20 मार्ग हुए बंद

हाल ही में शुक्रवार के दिन हुई बारिश और बर्फबारी का असर प्रदेश भर के जनजीवन को प्रभावित करता नजर आ रहा है। इस बर्फबारी और बारिश के चलते लगभग छोटे-बड़े 20 रास्ते बंद हो चुके हैं। ऐसे में 2 राष्ट्रीय राजमार्ग और 6 राजमार्ग के साथ एक मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिला मार्ग समय 10 अन्य मार्ग है, जो बंद हो चुके हैं। इन मार्गो को खुला करने और आवागमन के लिए तैयार करने का कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में सबसे ज्यादा मार्ग बंद हो चुके हैं। यह जानकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा प्राप्त हुई है।

बर्फबारी के कारण यातायात हुआ बंद

बारिश और बर्फबारी के कारण कई जगहों के मार्ग बंद हो चुके हैं, ऐसे में दो राज्य मार्ग और एक-एक मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिला मार्ग के साथ चार ग्रामीण मार्ग है जो बंद हो चुके हैं। वही बात करें उत्तरकाशी जिले में दो एनएच और दो राज्य मार्ग और तीन ग्रामीण मार्ग समिति साथ सड़के बंद हुई है। जिसके कारण लोगों का आना जाना बंद है।

ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134 रानीटाप से ओरछाबैंड तक और ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 में गंगा नानी से आगे बर्फबारी के कारण सभी मार्ग बंद है। ऐसे में लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। चमोली जिले में जोशीमठ और होली के साथ पोदी में एक राजमार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो चुका है जिसकी वजह से यहां यातायात बंद है और पिथौरागढ़ जिले में तीन मार्ग बंद हो चुके हैं। इसका मुख्य कारण हो रही बारिश और बर्फबारी है।

बर्फबारी के कारण लोग फंसे

बारिश और बर्फबारी के चलते मलबा सड़कों पर आने की वजह से लोग फंस चुके हैं जिन्हे सुरक्षित निकालकर अपनी-अपनी जगह पर पहुंचाया जा रहा है। उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग के चौरंगी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फस चुके लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकल गया। इसमें 14 लोगों को फिर 8 महिला को बच्चों को निकाल कर मैगी प्वाइंट तक पहुंचाया गया। इसमें फंसी करीब 200 लोगों की गाड़ियों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। जिसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर वाहनों को सुरक्षित निकालकर मार्ग चालू कर दिया गया है।

Read More:- करियर में सफलता, जीवन में सम्मान पाने के लिए करें रविवार के दिन में छोटा सा उपाय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?