Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में ठंड का असर पड़ा कमजोर, 26 जनवरी के बाद होगी ठंड की वापसी

मध्यप्रदेश में ठंड का असर पड़ा कमजोर, 26 जनवरी के बाद होगी ठंड की वापसी

Weather News:- मध्यप्रदेश में इन दोनों ठंड का असर बहुत ही कमजोर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। वही दिन में बादल और हल्की बूंदाबांदी के साथ सुबह के समय कोहरा नजर आ रहा है। ऐसे में कुछ दिनों तक लोगों को तेज ठंड से राहत मिल सकती है ऐसी संभावना जताई जा रही है। उसके बाद 26 जनवरी को एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जिले में बारिश होने की संभावना जताई रह रही है। फिलहाल लोगों को मौसम से बहुत राहत मिली है। प्रदेश घर में ठंड में कमजोर नजर आ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक तेज ठंड की कोई असर नहीं है।

मौसम बदलने का कारण

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हाल ही में उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़े ट्रफ के कारण मौसम ने इतना बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस स्थिति का असर शुक्रवार के दिन ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में बादल के रूप में नजर आया है। वहीं कई इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। शनिवार को बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कई जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिला है।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर पश्चिमी भारत पर एक और स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस असर डालता नजर आ रहा है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बदलाव के कारण ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही 26 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

ठंड से मिली राहत

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों तक ठंड का असर कम देखने को मिलेगा। हालांकि रोजाना सुबह के समय हल्का कोहरा भी नजर आएगा। शुक्रवार को सतना, नौगांव, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो और मलाजखंड समेत कई शहरों में कोहरा नजर आया है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में तेजी का सिलसिला कब थमेगा? जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?