Home » उत्तर प्रदेश » राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर निकाली बाइक रैली में मचा हंगामा, अचानक हुए पथराव से मची भगदड़

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर निकाली बाइक रैली में मचा हंगामा, अचानक हुए पथराव से मची भगदड़

Ayodhya News:- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को लेकर इस शुभ अवसर पर बाइक रैली निकाली गई थी। इस दौरान जोरदार हंगामा मच गया। इस बाइक रैली के दौरान पथराव किया गया और पथराव के बाद जोरदार भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस पथराव के कारण लोगों में भगदड़ मची और यहां हंगामा हो गया। मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चांदनी का है।

बाइक रैली निकाल रहे युवकों के साथ पहले तो विवाद किया गया, जिसके बाद पथराव किया गया। युवकों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने बाइकों को आगे निकलने मारपीट के बाद बाइक तोड़ देने और लोगों पर पथराव किया। बड़ी मुश्किल से लोगों ने खुद को बचाया और इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस घटना के बाद में आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

दूसरे समुदाय के युवकों ने की नारेबाजी

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर प्रकाश नगर निवासी युवा मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने कहां की स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके बाद बाइक रैली निकाली गई और शाम के समय लगभग 8:00 बजे गढ़ी चांदनी से निकलते समय दूसरे समुदाय के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी उसके साथ ही विरोध करने पर मारपीट शुरू की और पथराव शुरू कर दिया।

हंगामे में लोगों को आई चोटे और बाइक क्षतिग्रस्त हुई

इस हंगामा में लोगों ने मारपीट की और पथराव किया जिसके बाद एक राहुल नाम के युवक को चोट लगी है, उसे लाठी डंडों से पीटा गया और एक बाइक को तोड़फोड़ कर दिया गया। इस हंगामा के बाद में आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल फैल गया। एसपी शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि राहुल को चोटे आई है, और एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Read More:- छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज लागू हुई कमिश्नर प्रणाली, लगभग 23 से ज्यादा अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?