Home » मोबाइल » Apple दे रहा iPhone पर बड़ी छूट, डिस्काउंट बना रहा दमदार डील

Apple दे रहा iPhone पर बड़ी छूट, डिस्काउंट बना रहा दमदार डील

Apple iPhone
Apple iPhone

Apple iPhone : Apple ने सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ एक नया दांव खेला था। स्टैंडर्ड, Pro और Pro Max के साथ पेश किया गया iPhone Air इस लाइनअप का सबसे अलग और चर्चित मॉडल बन गया। बता दें कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है। स्लिम डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन किसी प्रीमियम फैशन स्टेटमेंट से कम नहीं है। लॉन्च के समय iPhone Air की कीमत करीब सवा लाख रुपये रखी गई थी, जिसे देखकर कई लोग इसे खरीदने से रुक गए।

हालांकि, अब Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल ने तस्वीर बदल दी है। इस सेल में iPhone Air पर ऐसा डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे अचानक एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बना देता है।

Apple दे रहा iPhone पर बड़ी छूट

सेल के दौरान iPhone Air को ₹1,19,900 की जगह ₹92,499 में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि इस फोन पर अब सीधे ₹27,401 की कटौती की जा रही हा। यह उन यूजर्स के लिए बड़ी राहत है, जो Apple का नया और प्रीमियम फोन चाहते हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा था। जरा रुकिए! डिस्काउंट यहीं खत्म नहीं होता। SBI क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करने पर ₹1,000 का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹35,950 तक की बचत संभव है। सही डिवाइस एक्सचेंज करने पर iPhone Air की कीमत काफी नीचे आ सकती है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone Air में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी शानदार विजिबिलिटी देती है। फोन में Apple का नया A19 चिपसेट है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी का दावा करता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 48MP का फ्यूजन रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो सिर्फ 5.6mm मोटाई और करीब 165 ग्राम वजन इसे Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone बनाता है।

आकर्षक डील

अगर आप लंबे समय से स्लिम, पावरफुल और प्रीमियम iPhone का इंतजार कर रहे थे, तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज तीनों मिलकर iPhone Air को इस समय एक बेहद आकर्षक डील बना रहे हैं।

Read More : Republic Day से पहले हाई अलर्ट, राजधानी समेत बड़े शहरों पर आतंकी साजिश की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?