Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के सुकमा में पागल संक्रमित कुत्ते ने मचाया आतंक, करीब 25 लोगों पर किया हमला

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पागल संक्रमित कुत्ते ने मचाया आतंक, करीब 25 लोगों पर किया हमला

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के सुखमा नगर में एक पागल संक्रमित कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। इस पागल और संक्रमित कुत्ते को लेकर लोगों के मन में दहशत बनी हुई है। पागल संक्रमित कुत्ते ने शुक्रवार से लेकर शनिवार की सुबह तक लगभग 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसमें महिला बुजुर्ग और बच्चे भी इस कुत्ते का शिकार बने। आसपास के लोगों का कहना है कि यह कुत्ता मोहल्ले में घूमता है और अचानक किसी पर भी हमला कर देता है। लोगों को इसने काटकर घायल कर दिया।

पागल संक्रमित कुत्ते का आतंक जारी

इस संक्रमित कुत्ते ने कई लोगों को काटा और इसमें से कुछ लोग तो बहुत बुरी तरह से घायल हो गए। कुत्ते के काटने के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार से लेकर शनिवार की सुबह तक इस कुत्ते का आतंक यहां फैला रहा और जब उसने और लोगों को काटा तो इस इलाके में लोगों में अफरा-तफरी माहौल मच गया।

नगर पालिका ने कुत्ते को पकड़ा

नगर पालिका की टीम को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और बड़ी ही मुश्किल से कुत्ते को पकड़ा गया। इस कुत्ते को पकड़ कर निरीक्षण और उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इस संक्रमित कुत्ते का उपचार करवाया जाएगा।

घायलों को रेबीज इंजेक्शन दिए गए

कुत्ते के काटने से कई लोग घायल हो गए ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को रेबीज के इंजेक्शन और आवश्यक इलाज उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दे दिया। जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने नागरिक को सतर्क रहने की सलाह दी। कुत्ता पकड़े जाने के बाद में डर का माहौल समाप्त हो चुका है और अब सब कुछ सामान्य हो गया है।

Read More:- प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर लगाएंगे 3.50 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे संगम में डुबकी, व्यवस्था हुई पूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?