भीष्म अष्टमी का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। भीष्म अष्टमी के दिन पितामह भीष्म का एकोदिष्ट श्राद्ध किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध करने से आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त होता है। अगर आप इस दिन दान पुण्य करते हैं तो आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। यह दिन हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी के रूप में हर साल मनाया जाता है।
इस बार भीष्म अष्टमी 26 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन पितामह भीष्म ने अपने प्राण त्यागे थे। इसीलिए इस दिन का बहुत ही खास महत्व है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि आप इस दिन क्या-क्या दान कर सकते हैं।
भीष्म अष्टमी क्यों करें इन चीजों का दान
भीष्म अष्टमी के दिन अगर आप गरीब और जरूरतमंदों को दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है और इसके फल बहुत अच्छे मिलते हैं। अगर आप इस दिन तिल, उबले चावल, अन्न, गुड़ और जल का दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ब्राह्मण को भोजन जरूर करवाए।
पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
अगर आप भीष्म अष्टमी के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करते हैं, तो इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसीलिए भीष्म अष्टमी के दिन सफेद वस्त्रो का दूध, दही का दान जरूर करें।
यह कार्य जरूर करें
भीष्म अष्टमी के दिन अगर आप गाय को हरा चारा और हरी सब्जियां खिलाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर आप भीष्म तर्पण जिसके लिए तिल, कुश और जल का इस्तेमाल करते हैं तो सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
Read More:- मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी में बढ़ोतरी, कई शहरों का तापमान फिर गिरा, जाने मौसम का मिजाज





