Uttarakhand News:- उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर काउंसलिंग को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। शिक्षकों के पदों को लेकर यह मामला उलझ गया है। प्राथमिक शिक्षकों के पदों के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिले में जितने पद शिक्षकों के लिए थे उससे ज्यादा अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए यहां पहुंचे हुए हैं अब ऐसे में जिले में हंगामा जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
शिक्षा विभाग में लगभग प्राथमिक शिक्षक के पदों पर 1670 पदों पर काउंसलिंग में कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों के चयन को लेकर कानूनी दांव पेंच को लेकर मामला उलझ सकता है। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोग के तौर पर 12 जनवरी को एक साथ सभी जिलों में काउंसलिंग करवाई गई थी। जिसमें अब कई जिलों में स्थिति ऐसी है कि कभी भी हंगामा हो सकता है।
नियुक्ति को लेकर गड़बड़
शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक के पदों को लेकर गड़बड़ चल रही थी। जिसमें अलग-अलग तिथियां को शिक्षकों की काउंसलिंग होती थी जिसकी वजह से कई दिक्कतें सामने आई थी जैसे एक ही अभ्यर्थी का नाम दो तीन जिलों की मेरिट लिस्ट में आता था। जिसकी वजह से अभ्यर्थी एक जिले की नियुक्ति को छोड़कर दूसरे जिले की नियुक्ति ले रहे थे। इसकी वजह से यह समस्या आ रही थी कि शिक्षक के कुछ पद भर ही नहीं पा रहे थे। इसकी वजह से कई समस्याएं हो रही थी।
एक ही दिन हुई काउंसलिंग
पिछली समस्याओं को देखते हुए इस बार नया तरीका अपनाते हुए एक ही दिन काउंसलिंग करवाई गई। जिसके बाद इससे यह जिस जिले में शिक्षकों के जितने पद थे उससे कई गुना ज्यादा अभ्यर्थी यहां हाजिरी लगाने पहुंच चुके थे। जिसके चलते हंगामे जैसी स्थिति देखने को मिली। इसके साथ ही अलग समस्या खड़ी हो गई की जिसमें किसी जिले में कम मेरिट वाले पहुंचे तो अच्छी मेरिट वाले अभ्यर्थी यहां हाजिरी नहीं लगा पाए।
कुछ अभ्यर्थियों की नहीं हुई काउंसलिंग
कई अभ्यर्थी ऐसे है जो डीईओ कार्यालय तो पहुंचे लेकिन उनकी काउंसलिंग नहीं हो पाई। हालांकि ऐसे में विभाग ने इस बात को लेकर कहा है की काउंसलिंग के लिए मेरी विभाग की वेबसाइट पर दी गई है। जिसको देखते हुए ही अभ्यर्थियों को यहां आना चाहिए था। मेरिट के बजाय एक साथ सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुला लिया गया है। ऐसे में विभाग को केवल मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को यहां बुलाना चाहिए था।
Read More:- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुरानी रंजीश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस





