Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश पर फिर बरसा ठंड का कहर, ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा भी गिरा

मध्यप्रदेश पर फिर बरसा ठंड का कहर, ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा भी गिरा

Weather News:- मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं का कहर देखने को मिल रहा है। एमपी के कई शहरों मे तापमान में गिरावट की वजह से लगातार सर्द हवाएं बढ़ रही है और तूफानी ठंड पड़ रही है। लोग इस ठंड से परेशान हो रहे हैं शहडोल और कटनी में पर 5 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है, वही ग्वालियर भोपाल समेत बड़े शहरों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस ठंड और कोहरे की वजह से यातायात भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बीते कई दिनों से यातायात भी कोहरे के चक्कर में बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है जिससे ट्रेनें भी लेट चल रही है।

कोहरे में हुई बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में कई शहरों में कोहरे ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जिसमें ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में कोहरा घना नजर आ रहा है। वहीं गुरुवार को ग्वालियर मुरैना भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना और रीवा में सामान्य कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, गुना, राजगढ़, रतलाम और मंडला समेत कई जिलों में कम कोहरा देखने को मिला है।

कोहरे से यातायात प्रभावित

कोहरे के चलते यातायात बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से भोपाल और इंदौर, उज्जैन आने वाली ट्रेन है बहुत लेट चल रही है। वही मालवा एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस के साथ सचखंड एक्सप्रेस भी बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है। पंजाब मेल और जनशताब्दी समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने समय से बहुत ज्यादा लेट चल रही है कम से कम ट्रेनें 5 से 8 घंटे लेट चल रही है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। मंगलवार और बुधवार को रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिली। शहडोल के कल्याणपुर में 4.8 डिग्री और कटनी के करौंदी में 4.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वही रीवा में लगभग 5.8 डिग्री तापमान रहा है और मंदसौर के साथ चित्रकूट में 6.01 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इन शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कई शहरों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों ने दिखाया नया रुख, जाने आज कितने बदले सोना चांदी के भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?