Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में फिर बढ़ाई छुट्टियां, जाने किस दिन खुलेंगे स्कूल

उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में फिर बढ़ाई छुट्टियां, जाने किस दिन खुलेंगे स्कूल

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में सर्द मौसम के चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों की हालत खराब हो रही है। पहाड़ों से सर्द हवाई आ रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है। बीते कई दिनों से शीतलहर जैसे हालात नज़र आ रहे थे जिसके चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थी हालांकि अब छुट्टियों को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है छठी से लेकर 12वीं क्लास तक विद्यालयों में 3:00 बजे ही छुट्टी हो जाएगी।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से घने कोहरे और सर्द हवाओं की संभावना जताई गई है जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सुबह और रात में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। वहीं कक्षा छठवीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

विद्यालय का समय 10 बजे किया गया

विद्यालयों का समय सुबह की जगह 10:00 के बाद खुलेंगे वहीं दोपहर में 3:00 बजे बंद हो जाएंगे। जिससे कि बच्चों को ठंड में परेशान ना होना पड़े। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

तापमान में आई गिरावट

उत्तरप्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट होती नजर आ रही है। कई दिनों से तापमान में गिरावट की वजह से ठंड और सर्द हवाएं बढ़ती जा रही है। ठंड के कारण लगातार बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक सबको लगातार परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उत्तरप्रदेश के जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ 4.1 डिग्री के साथ पहले, नोएडा 4.4 डिग्री के साथ दूसरे और बहराइच 4.6 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

Read More:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ भयानक हादसा, बाइक सवार मां बेटे की दुर्घटना में मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?