Weather News:- मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है। कई जिलों में लगातार सर्द हवाओं का असर नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे और सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। आज मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार कोहरे की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। कई शहरों में तापमान लगातार गिरता नजर आ रहा है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान गिरने की वजह से ठंड बढ़ रही है।
इन जिलों में नजर आया कोहरा
मध्यप्रदेश के कई शहरों में कोहरे का असर देखने को मिला है। जिसमे ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में घना कोहरा छाया हुआ नजर आ रहा है, वहीं भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, शाजापुर, विदिशा और उज्जैन सहित 20 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
कई शहरों में तापमान में गिरावट
कई शहरों का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिसमे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, मंडला, उमरिया, रीवा, राजगढ़, रायसेन, दतिया, मलाजखंड, दमोह, सतना, छिंदवाड़ा, खंडवा, सीधी, खरगोन और टीकमगढ़ समेत कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से निचे जा पहुंचा है। लगातार ठंड बढ़ती नजर आ रही है।
यातायात हुआ प्रभावित
कोहरे की वजह से आम जनता का जनजीवन तो प्रभावित है ही साथ ही यातायात भी बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। बीते कई दिनों से कोहरे के चलते ट्रेनें भी लेट चल रही है। ट्रेनें लेट चलने की वजह से लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही है जिसकी वजह से लोगो को घंटों ट्रेनों का वेट करना पड़ रहा है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव नहीं ले रहे रुकने का नाम, जाने आज के ताजा भाव





