BSNL : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर अपने सस्ते और लंबे वैलिडिटी वाले प्लान को लेकर सुर्खियों में है। निजी कंपनियों के बढ़ते टैरिफ के बीच BSNL लगातार ऐसे ऑफर ला रहा है, जो आम यूजर की जेब पर भारी नहीं पड़ते। हाल ही में 1 रुपये वाला ट्रायल ऑफर देने के बाद अब कंपनी का एक सालाना प्रीपेड प्लान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। BSNL ने जिस प्लान को प्रमोट किया है, उसमें ग्राहकों को पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
इस प्लान के तहत, एक बार रिचार्ज कर लेने के बाद पूरे साल दोबारा प्लान खत्म होने की चिंता नहीं। कंपनी का फोकस उन यूजर्स पर है, जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान रहते हैं और बिना रुकावट मोबाइल इस्तेमाल करना चाहते हैं।
BSNL का सालाना प्लान
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है रोजाना मिलने वाला 3GB हाई-स्पीड डेटा। मौजूदा समय में जहां ज्यादातर कंपनियां लिमिटेड डेटा देती हैं, वहां BSNL का यह ऑफर भारी इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत लेकर आया है। वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क या सोशल मीडिया—हर जरूरत बिना डेटा खत्म होने की टेंशन के पूरी हो सकती है। डेटा के साथ-साथ इस सालाना प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। भारत के किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कॉल की जा सकती है। इसके अलावा, हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे सामान्य मैसेजिंग की जरूरत भी आसानी से पूरी हो जाती है।
देखें कीमत
BSNL का यह सालाना प्रीपेड प्लान 2799 रुपये में उपलब्ध है। अगर रोज के खर्च के हिसाब से देखा जाए तो यह रकम काफी किफायती बैठती है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान खासतौर पर हाई डेटा यूज करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। BSNL इस प्लान को “Freeze the Price, Fuel the Year” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रहा है। कंपनी का दावा है कि जब बाकी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज महंगे कर रही हैं, तब BSNL अपने ग्राहकों को स्थिर और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प देने पर कायम है।
Read More : Somnath Temple में PM मोदी ने किया दुग्धाभिषेक, संबोधन में कही ये बातें





