Home » उत्तर प्रदेश » Ayodhya राम मंदिर परिसर में सुरक्षा अलर्ट, नमाज की कोशिश से मचा हड़कंप

Ayodhya राम मंदिर परिसर में सुरक्षा अलर्ट, नमाज की कोशिश से मचा हड़कंप

Ayodhya Ram temple
Ayodhya Ram temple

Ayodhya News : राम नगरी अयोध्या में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब राम मंदिर परिसर में एक कश्मीरी नागरिक द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास किए जाने की सूचना सामने आई। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच यह घटना तेजी से फैल गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान उसने अचानक नमाज अदा करने की कोशिश शुरू कर दी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया।

सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जवानों ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और मंदिर परिसर में स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी ले जाया गया। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

Ayodhya राम मंदिर परिसर में सुरक्षा अलर्ट

सूत्रों के मुताबिक, नमाज पढ़ने की कोशिश मंदिर परिसर में सीता रसोई के पास की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रोके जाने पर व्यक्ति ने कुछ नारे भी लगाए, जिससे मौके पर मौजूद लोग और सतर्क हो गए। हालांकि, स्थिति को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह नियंत्रण में रखा। अपुष्ट जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी बताया जा रहा है। उसका नाम अहमद शेख, उम्र लगभग 56 वर्ष, पिता का नाम इस्माइल शेख बताया जा रहा है। बताया गया है कि वह मंदिर परिसर में गेट D1 के जरिए प्रवेश किया था।

पूछताछ में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उससे लगातार सवाल-जवाब कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद राम मंदिर परिसर में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच और सघन कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन की चुप्पी

मामला संवेदनशील होने के चलते अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है। bgराम मंदिर परिसर में हालात सामान्य हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्ना बनी हुई हैं।

Read More : अयोध्या में मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को लगाया जाएगा खिचड़ी का भोग, मंदिर में लगेगा भक्तों का जमावड़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?