Home » स्पोर्ट्स » Vijay Hazare Trophy: बेंगलुरु में खेले जाएंगे सभी क्‍वार्टर फाइनल, 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह

Vijay Hazare Trophy: बेंगलुरु में खेले जाएंगे सभी क्‍वार्टर फाइनल, 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह

Vijay Hazare Trophy
Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी में अब लीग चरण का पर्दा गिर चुका है और टूर्नामेंट पूरी तरह नॉकआउट मोड में पहुंच गया है। सभी ग्रुप से टॉप-2 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब 12 जनवरी से नतीजे सीधे फाइनल की राह तय करेंगे। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी, जबकि खिताबी मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा।

ग्रुप ए की बात करें तो कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल का रास्ता साफ किया। कर्नाटक ने सात में से छह मुकाबले जीतकर अपनी मजबूती दिखाई, जबकि मध्य प्रदेश ने पांच जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा। रिंकू सिंह की कप्तानी में यूपी ने सातों मैच जीतकर अजेय रहते हुए टॉप किया। विदर्भ ने भी पांच जीत के साथ अंतिम-8 में जगह पक्की की।

Vijay Hazare Trophy : अंतिम-8 का टिकट

ग्रुप सी में पंजाब और मुंबई ने बाकी टीमों को पीछे छोड़ दिया। पंजाब ने सात में से छह मैच जीतकर ग्रुप में पहला स्थान पाया, जबकि मुंबई ने पांच जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में एंट्री की। दूसरी ओर ग्रुप डी से दिल्ली और सौराष्ट्र ने नॉकआउट का टिकट हासिल किया। दिल्ली ने छह मुकाबले जीते, वहीं सौराष्ट्र ने पांच जीत के दम पर टॉप-2 में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल का आगाज 12 जनवरी से होगा। पहले मुकाबले में कर्नाटक और मुंबई आमने-सामने होंगे। यह मैच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच होगा, जो ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों में कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

सेमीफाइनल की राह तय

13 जनवरी को भी दो क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। तीसरे मुकाबले में पंजाब और मध्य प्रदेश की टीमें भिड़ेंगी। यह मैच ग्राउंड-1 पर होगा। वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और विदर्भ के बीच मुकाबला ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा। इन दोनों मैचों से सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो जाएंगी।

देखें शेड्यूल

मैच टीमें तारीख
पहला क्वार्टर फाइनल कर्नाटक बनाम मुंबई 12 जनवरी
दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र 12 जनवरी
तीसरा क्वार्टर फाइनल पंजाब बनाम मध्य प्रदेश 13 जनवरी
चौथा क्वार्टर फाइनल दिल्ली बनाम विदर्भ 13 जनवरी

Read More : ICC WTC Standings: सिडनी में जीत, एशेज पर कब्जा; ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया फाइनल का दबाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?