Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में पूछे गए एक सवाल पर मचा हंगामा, सवाल से पहुंची लोगों की भावनाओं की चोट

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में पूछे गए एक सवाल पर मचा हंगामा, सवाल से पहुंची लोगों की भावनाओं की चोट

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ में हाल ही में बुधवार को एक पेपर को लेकर जबरदस्त हंगामा मच गया। इस पेपर में पूछे गए सवाल के बाद जबरदस्त हंगामा मच गया है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरकारी स्कूलों में पेपर में एक सवाल दिया गया यह सवाल कक्षा 4 की छमाही परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल में छात्रों को मोना के कुत्ते का नाम पूछा गया इसमें जवाब के तौर पर चार विकल्प दिए गए जिसमें पहला विकल्प बाला, दूसरा शेरू, तीसरा कोई नहीं और चौथा विकल्प राम का नाम है। इसके बाद कई संगठन विरोध में उतर आए। लोगों ने इसका विरोध किया।

गिरफ्तारी की मांग

इस मामले के बाद इस सवाल पर कई संगठन विरोध में उतर आए। वहीं विश्व हिंदू परिषद की जिला प्रमुख हर्षवर्धन चंद्राकर ने ऐसे सवाल बनाने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की। इतना ही नहीं विहिप ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के सामने प्रदर्शन भी किया। सवाल के बाद जोरदार हंगामा मच गया है।

लोगों की भावनाओं को पहुंची चोट

विहिप जिला प्रमुख चंद्राकर का कहना है की परीक्षा में ऐसे सवाल करना बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और यह सवाल सही नहीं है। डीईओ ने इस पर खेद जताते हुए भरोसा दिलाया कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। इसके साथ ही लहरे का कहना है की मूल प्रश्न पत्र के बजे एक अलग प्रश्न पत्र प्रिंट हो गया और संज्ञान में आते ही विकल्प को तुरंत ही हटा दिया गया। आगे ऐसी घटना ना हो ऐसा आश्वासन डीईओ ने दिया है।

Read More:- अंकिता भंडारी मामले पर धामी सरकार जल्द लेगी फैसला, कानूनी पहलुओं पर होगा विचार – सीएम धामी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?