Ankita Bhandari Case:- अंकिता भंडारी मामला आग की तरफ फैल रहा है। इस मामले में फैसले को लेकर जल्द ही निर्णय आ सकता है। अंकिता भंडारी केस में धामी सरकार जल्दी अपना फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बहन व बेटी की हत्या का मामला बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है। इस मामले में सबसे ज्यादा आहत उसके माता-पिता हुए हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी खोई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार पर निर्णय लेगी। इस केस के बारे में कानूनी पहलुओं पर विचार हो रहा है। जल्द ही मामले पर फैसला लिया जाएगा।
सीएम ने दिया अंकिता के माता-पिता को आश्वासन
मुख्यमंत्री धामी से अंकिता के माता-पिता ने बातचीत के दौरान कई बातें कहीं। जिस पर मुख्यमंत्री ने देहरादून के विकास कार्यों की समस्या बैठक के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने कहा कि बहन व बेटी की हत्या का मामला बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है। इस हत्या की वजह से सबसे ज्यादा दुख माता-पिता को हुआ है क्योंकि उनकी बेटी को उन्होंने खाया है। आगे उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता जी जांच के लिए कहेंगे सरकार उसके लिए तैयार रहेगी और जांच की जाएगी।
इस मामले पर राजनीति करने वाले माफी मांगे – सीएम धामी
अंकिता भंडारी की मौत पर कई लोगों द्वारा राजनीति की जा रही है। जिस पर सीएम का कहना है कि अंकिता की मौत पर राजनीति करने वाले लोगों को प्रदेश की जनता से माफी जरूर मांगना चाहिए। इन लोगों ने एक ऑडियो के वायरल होने पर अपनी जिम्मेदारी का भाव नहीं दिखाया। इस मामले पर राजनीति करने की कोशिश की और लोगों को भड़काने का प्रयास किया। ऐसे लोगों पर जनता अपनी नजर बनाए हुए हैं।
ऑडियो हुआ वायरल
अंकिता भंडारी मामले में एक और ऑडियो वायरल हो चुका है। जिसके बाद विपक्ष को इस बारे में बात करनी चाहिए और प्रदेश की जनता से माफी जरूर मांगनी चाहिए। अंकिता के माता-पिता ने इस बारे में बातचीत करते हुए सभी बातें कहीं जिसके बाद इन बातों पर कानूनी राय ली जा रही है और जल्द ही सरकार इस मामले का निर्णय करेगी।
Read More:- मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं और ठिठुरन की पड़ रही डबल मार, कई शहरों में बिछी घने कोहरे की चादर





