Home » टेक न्यूज़ » सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जाने कौन-कौन से फोन हुए महंगे

सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जाने कौन-कौन से फोन हुए महंगे

Samsung Galaxy A56:- सैमसंग के स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। सैमसंग की तरफ से अब गैलेक्सी A और गैलेक्सी F सीरीज के डिवाइसेज को महंगा किया गया है। कंपनी की तरफ से इस फोन के सभी वेरिएंट को₹2000 की बढ़ोतरी के साथ बेचा जाएगा। सैमसंग यूजर को बड़ा झटका लगा है। सैमसंग के स्मार्टफोन की सीरीज के रेट 2000 महंगे हो गए हैं। अब ऐसे में सैमसंग यूजर्स को ₹2000 ज्यादा देकर इस स्मार्टफोन को खरीदना होगा। किस-किस फोन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है आइए जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A56 की कीमत

सैमसंग कंपनी का गैलेक्सी A56 का टॉप एंड वेरिएंट जिसकी कीमत ₹44999 रुपए से बढ़कर 46999 हुई है। वही 8GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41999 की जगह 43999 रुपए हो चुकी है। सैमसंग के 8GB राम और 128 बीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 38999 की जगह 40999 रुपए में बेचा जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी A36 की कीमत

सैमसंग के गैलेक्सी A36 स्मार्टफोन जो की 12gb रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 33999 की बजाय आप 35499 में मिल रहा है। वही 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 30999 की जगह 32499 में बेचा जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी F17 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी के 5G का स्मार्टफोन 4GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15499 हो गई है। वही 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 16999 में बेच रहे हैं। इसके अलावा इसका टॉप वैरियंट 8GB प्लस 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 18499 में बिक रहा है। इसी तरह इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत बढ़ा दी गई है।

Read More:- उत्तराखंड के गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, आग में पशुओं की जलकर मौत, 3 घर हुए खाक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?