Samsung Galaxy S26 Ultra : Samsung के अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी के One UI 8.5 बीटा वर्जन में एक ऐसा फीचर दिखा है, जो स्मार्टफोन प्राइवेसी के मायने बदल सकता है। Samsung Tips ऐप में “प्राइवेसी डिस्प्ले” नाम से लिस्ट यह फीचर सीधे तौर पर स्क्रीन से झांकने वालों पर लगाम कसने के लिए तैयार किया गया है।
इस नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की सबसे खास बात यह है कि फोन की स्क्रीन सामने से तो बिल्कुल सामान्य दिखेगी, लेकिन साइड से देखने पर कंटेंट धुंधला या काफी डार्क नजर आएगा। ऐसे में मेट्रो, बस, ऑफिस या किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई आपके फोन की स्क्रीन झांककर नहीं पढ़ पाएगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra वेरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर AI की मदद से काम करेगा। फोन खुद समझ सकेगा कि कब यूजर को ज्यादा प्राइवेसी की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर, पब्लिक लोकेशन पर जाते ही स्क्रीन प्राइवेसी मोड खुद-ब-खुद एक्टिव हो सकता है। इससे हर बार मैन्युअली सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Samsung यूजर्स इस फीचर को सेटिंग्स ऐप या क्विक पैनल में दिए गए टॉगल के जरिए ऑन-ऑफ कर सकेंगे। इसके अलावा Modes और Routines के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यूजर अपनी लोकेशन या समय के हिसाब से प्राइवेसी डिस्प्ले को ऑटोमैटिक सेट कर पाएंगे।
फरवरी में लॉन्च की उम्मीद
बताया जा रहा है कि इस प्राइवेसी डिस्प्ले के लिए Samsung Display की खास Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी की जरूरत होगी। ऐसे में यह फीचर सभी Galaxy S26 मॉडल्स में मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है। माना जा रहा है कि यह सुविधा सिर्फ Galaxy S26 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल तक सीमित रह सकती है। Galaxy S26 सीरीज के फरवरी में लॉन्च होने की संभावना है, जिसमें स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। कुछ महीने पहले ही AI-पावर्ड प्राइवेसी फीचर को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी और अब बीटा में दिखने से इन अटकलों को और मजबूती मिली है।
स्पेसिफिकेशन्स भी रहेंगे दमदार
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 Quad HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसकी ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक जाएगी। फोन में 16GB तक RAM, 1TB तक स्टोरेज और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। 5,000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और क्वाड कैमरा सेटअप इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप बना सकते हैं।
Read More : Magh Mela 2026 में कल्पवास का महत्व, इसके नियमों का पालन करने से पापों का होता है नाश!





