Delhi Protest : देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ से पहले संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें एक सहयोगी के आवास से अपने साथ ले गई। इसके बाद संगठन के नेताओं और समर्थकों के बीच उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि सामने आई जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दिपके को एहतियातन गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है। Headlines India की कवरेज में भी इस घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं पर नजर बनी हुई है।
उन पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका से जुड़े आरोप बताए गए हैं। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, गिरफ्तारी के कानूनी आधार, दर्ज धाराओं और अदालत में पेशी की आधिकारिक पुष्टि अभी आवश्यक है।
Delhi Protest
इसी बीच Headlines India के CEO और पत्रकार नवीन चौहान दिल्ली में चल रहे घटनाक्रम की लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनकी कवरेज में जंतर-मंतर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, प्रदर्शनकारियों की गतिविधियां और पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल रहे हैं। चौहान ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए प्रदर्शन के उद्देश्य और व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए। कुछ लोगों ने राजनीतिक दलों पर भीड़ को उकसाने के आरोप लगाए, जबकि अन्य ने विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी अलग-अलग राय रखी। Headlines India के अनुसार, सवाल पूछने के दौरान उनके साथ कथित धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। चैनल ने इस घटनाक्रम की वीडियो कवरेज भी किए गए है।
केवल इतना ही नहीं, वहां पहुंचे कथिक फर्जी पत्रकार लगातार सरकार के प्रति गलत नरेटिव जनता के बीच फैला रहे हैं। वह लगातार लोगों तक अराजकता फैलाने का काम कर रही है।
बीते दिनों कनॉट प्लेस से जब पत्रकार नवीन चौहान ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे थे, तब ऐसी घटना सुनने को आई, जिससे आपको यह आसानी समझ में आ जाएगा कि विपक्षी दलों और सीजेपी के लोगों द्वारा किस तरीके का सरकार, पुलिस व सच्चे पत्रकारों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। हम आपको अपने यूट्यूब चैनल का एक वीडियो दिखाएंगे, जिससे आपके दिमाग की सारी छवि क्लियर हो जाएगी।
महिला पत्रकार ने पहले मीडिया और फिर दिल्ली पुलिस पर थूका
#CP #ConnaughtPlace #Delhi #Spit #GirlJournalist #CJP #CJPProtest #ViralVideo #AbhijitDipke #Ranka #Congress #RahulGandhi #NaveenChauhan #GroundZeroReporting https://t.co/bgWGEUQ04l— Headlines India (@HI_headlines) October 17, 2026
हालांकि, विरोध प्रदर्शन और पुलिस की सुरक्षा तैयारियों के बीच Headlines India के CEO नवीन चौहान दिल्ली से पूरे घटनाक्रम की कवरेज कर रहे हैं।। प्रदर्शन को लेकर राजधानी में चल रही गतिविधियों, पुलिस की कार्रवाई और आम लोगों पर पड़ रहे असर के बीच नवीन चौहान की ग्राउंड रिपोर्टिंग चर्चा का विषय बनी हुई है।
CJP की वकील ने पुलिस से पूछा सवाल
अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP की वकील रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि दिपके को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं, प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के बीच आईसा नेता नेहा बोरा को पुलिस की ओर से रिहा किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन मामलों पर दिल्ली पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष उपलब्ध नहीं है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत CJP की ओर से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने के ऐलान के बाद हुई थी। संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई थी। बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी थी।
इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के पहुंचने और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तनाव तथा कथित धक्का-मुक्की की शिकायतें सामने आईं।
दिल्ली में आगे क्या होगा?
CJP की ओर से आंदोलन जारी रखने और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेताओं के विरोध कार्यक्रमों में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा तैयारियों और प्रस्तावित मार्च को लेकर प्रशासनिक फैसलों पर नजर बनी हुई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पत्रकारों सहित आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। फिलहाल अभिजीत दिपके के मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार है।
Read More : Delhi में पत्रकार नवीन चौहान ने जनता से पूछे सीधे सवाल, कांग्रेस नेताओं और CJP को लेकर सामने आई नाराजगी




