Home » टेक न्यूज़ » मार्केट को अपनी एंट्री से हिला देगा POCO का न्यू ब्रांड स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ लुक है प्रीमियम

मार्केट को अपनी एंट्री से हिला देगा POCO का न्यू ब्रांड स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ लुक है प्रीमियम

POCO M8 5G:- मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन को टक्कर देने POCO M8 5G स्मार्टफोन आ रहा है। पोको का यह स्मार्टफोन अपने स्लिम डिजाइन और डुएल टोन फिनिश और प्रीमियम लुक से सबको दीवाना बना सकता है। पोको का स्मार्टफोन नए साल में धमाका करने आ रहा है। इस स्मार्टफोन को 8 जनवरी 2026 को लांच किया जाएगा।

इसका लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ तगड़ा डिजाइन भी देखने को मिलेगा। आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

पोको स्मार्टफोन के फीचर्स

कंपनी के इस पोको स्मार्टफोन को डिजाइन फोकस्ड स्मार्टफोन बताया जा रहा है। पोको के इस स्मार्टफोन में आपको स्लिम बॉडी और डुअल टोन प्रीमियम फिनिशिंग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.77 इंच का FHD+OLED डिस्प्ले मिल जाता है। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रेगन 6th Gen 3 चिपसेट मिलेगा। इसमें 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा।

पोको स्मार्टफोन की बैटरी

कंपनी के पोको स्मार्टफोन में आपको 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही धूल मिट्टी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 5520mAh की बैटरी मिल जाती है जो की बहुत ही शानदार होगी। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। यह स्मार्टफोन आपके लिए बहुत ही शानदार साबित होगा।

Read More:- लोहाघाट से देहरादून जा रही बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सभी यात्रियों की जान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?