Weather News:- मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता दिख रहा है। सर्द हवाएं और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। शहरों का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। लगभग 31 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है। पचमढ़ी का इलाका सबसे ठंडा है क्योंकि यहां तापमान लगभग 5 डिग्री दर्ज किया गया है। इस बढ़ती ठंड के चलते आम लोगों का जीवन बहुत ही कठिन होता जा रहा है।
ठंड के कारण लोगों के आम जनजीवन पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही यातायात भी बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। वहीं राजधानी झेलम और मालवा समेत कई शहरों में ट्रेनें बहुत ही लेट चल रही है। ट्रेनें लगभग 5 से 8 घंटे देरी से चल रही है।
उत्तरी हवाओं का प्रभाव मध्यप्रदेश पर असर
उत्तरी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। हिमालय के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोंभ कमजोर हो गया है जो कि अब तक सक्रिय था। जिसके चलते सभी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। पचमढ़ी एक ऐसा क्षेत्र है जहां 5 डिग्री से नीचे पारा लुढ़क चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड कुछ दिनों तक और ज्यादा बढ़ेगी।
शहरों में तापमान बदला
गुजरात में बने प्रति-चक्रवात का असर मालवा के क्षेत्र में नजर आ रहा है। इसका सीधा असर इंदौर समेत कई शहरों में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ऐसे में नमी बढ़ने की वजह से बहुत से शहरों में कोहरे का असर ज्यादा हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो दिसंबर के अंतिम दिनों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
कोहरे से रेल सेवाओं पर असर
कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है। जिसके चलते कई ट्रेनें अपने समय से 5 से 8 घंटे लेट चल रही है। कोहरे के कारण जनजीवन के साथ-साथ यातायात के साधन भी बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Read More:- सोना चांदी के भाव में फिर पड़ी चीते सी रफ्तार, जाने आज के ताजा भाव





