Home » बिजनेस » Airlines in India: भारत सरकार ने 3 नई एयरलाइंस को दी हरी झंडी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Airlines in India: भारत सरकार ने 3 नई एयरलाइंस को दी हरी झंडी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Airlines in India
Airlines in India

Airlines in India : देश के एविएशन सेक्टर में एक अहम मोड़ आता दिख रहा है। भारत सरकार ने 3 नई एयरलाइंस को परिचालन की दिशा में बड़ा संकेत दे दिया है। शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद साफ है कि आने वाले समय में यात्रियों के पास उड़ान भरने के ज्यादा ऑप्शन होंगे। बता दें कि पिछले कुछ सालों में एविएशन सेक्टर ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। खासकर इंडिगो से जुड़े परिचालन संकट और उड़ानों में बाधा जैसी घटनाओं ने सिस्टम की कमजोरियों को सबके सामने ला दिया है। ऐसे में यह फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है।

सरकार ने इन कंपनियों को आगे की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब इन्हें नियामक संस्थाओं के सामने अपनी क्षमता, वित्तीय स्थिति और संचालन योजना को साबित करना होगा। हालांकि, यात्रियों को इन नई एयरलाइंस में सफर करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Airlines in India: डीजीसीए की मुहर

एनओसी के बाद सबसे अहम कदम है डीजीसीए से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करना। इसके लिए विमानों की व्यवस्था, पायलट और क्रू की नियुक्ति, मेंटेनेंस सिस्टम और उड़ान नेटवर्क की पूरी रूपरेखा तैयार करनी होती है। यह प्रक्रिया आसान नहीं होती और इसमें कई महीने लग सकते हैं। भारत का एविएशन बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में गिना जा रहा है। छोटे शहरों से बड़े शहरों तक यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है। नई एयरलाइंस के जुड़ने से सीटों की संख्या बढ़ेगी साथ ही किरायों में भी रहात मिलने की संभालवना है।

तीनों एयरलाइन

शंख एयर: उत्तर प्रदेश से शुरू होने जा रही शंख एयर की योजना आक्रामक मानी जा रही है। 2026 की शुरुआत में उड़ान भरने का लक्ष्य रखने वाली यह एयरलाइन अगले तीन साल में 20 से 25 विमानों का बेड़ा तैयार कर सकती है। इसका फोकस बड़े शहरों और राज्यों के बीच मजबूत कनेक्टिविटी पर रहेगा।

अलहिंद एयर: केरल स्थित अलहिंद ग्रुप की यह एयरलाइन लो-कॉस्ट मॉडल पर काम करने की तैयारी में है। ट्रेवल और टूरिज्म के अनुभव के साथ अलहिंद एयर का लक्ष्य है कि हवाई सफर को ज्यादा किफायती बनाया जाए।

फ्लाई एक्सप्रेस: फ्लाई एक्सप्रेस की खासियत इसका दोहरा फोकस है। यह एयरलाइन घरेलू एयर-कार्गो की बढ़ती मांग को देखते हुए लॉजिस्टिक्स को मजबूत करेगी, साथ ही यात्री उड़ानों में भी नए विकल्प पेश कर सकती है। व्यापार और उद्योग के लिए यह एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।

Read More : New Income Tax Bill: केंद्र सरकार ने आम आदमी को दिया तोहफा, इनकम टैक्स बिल 2025 हुआ पास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?