Home » व्रत / त्यौहार » साल 2026 में प्रदोष व्रत के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाए यह चीजें, घर में सुख समृद्धि का होगा वास

साल 2026 में प्रदोष व्रत के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाए यह चीजें, घर में सुख समृद्धि का होगा वास

Pradosh Fast 2026:- साल 2026 की शुरूआत जल्द ही कुछ दिनों में होने जा रही है। नए साल की शुरुआत प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। साल 2026 में सबसे पहले आने वाला प्रदोष व्रत ही है। प्रदोष व्रत में महादेव संग मां पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। प्रदोष व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस व्रत में अगर आप पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं तो जीवन में सुख समृद्धि का वास होने लगता है। आइए इस व्रत में क्या करना चाहिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

कब मनाया जाएगा गुरु प्रदोष व्रत

साल 2026 के शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त 1:45 पर शुरू होगा। वही इसका समापन देर रात 10:22 पर होगा। इसीलिए प्रदोष व्रत का व्रत 1 जनवरी को रखा जाएगा।

बेलपत्र अर्पित करें

प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप बेलपत्र शिवलिंग पर चढाते हैं तो आपके घर में सुख शांति बनी रहती है और भगवान शिव की कृपा आप पर बरसने लगती है।

दूध और गंगाजल से करें अभिषेक

प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो इससे महादेव अति प्रसन्न होते हैं और आपके मन की सभी कामनाएं पूर्ण करते हैं।

अक्षत अर्पित करें

प्रदोष व्रत के दौरान भगवान शिव की शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

गन्ने के रस से करें अभिषेक

प्रदोष व्रत में अगर आप गन्ने के रस से भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे महादेव की कृपा बरसती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर तिल अर्पित करें

प्रदोष व्रत के दौरान अगर आप शिवलिंग पर तिल अर्पित करते हैं तो घर में सभी समस्याओं का नाश होता है और सभी संकट दूर हो जाते हैं। घर में सुख शांति और खुशियों का आगमन होने लगता है। भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

Read More:- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दी हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती, कहां – देश की बेटियां सुरक्षित नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?