Home » टेक न्यूज़ » Oneplus का नया स्मार्टफोन मार सकता है मार्केट में एंट्री, जानें फीचर्स और बैटरी की डिटेल्स

Oneplus का नया स्मार्टफोन मार सकता है मार्केट में एंट्री, जानें फीचर्स और बैटरी की डिटेल्स

Oneplus Turbo:- वनप्लस के मार्केट में एक से बढ़कर एक फोन उपलब्ध है। हाल ही में वनप्लस का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया गया है। जिसका नाम वनप्लस 15r है। मार्केट में एक और वनप्लस का फोन आने की तैयारी में है। अब ऐसे में कंपनी की तरफ से नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की खबर सामने आ रही है। स्मार्टफोन का नाम Oneplus Turbo है।

वनप्लस के स्मार्टफोन को जल्द ही सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल अभी इसके लॉन्च की डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसके फीचर्स और बैटरी के साथ डिस्प्ले के बारे में कुछ जानकारी पता चली है।आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वनप्लस टर्बो स्मार्टफोन के फीचर्स

इस वनप्लस टर्बो स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच के BOE LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन होगा और इसमें कंपनी की तरफ से 165Hz के रिफ्रेश मिलने वाला है। इसमें चार वेरिएंट है जोकि 12जीबी + 256जीबी और 12जीबी + 512जीबी के साथ 16जीबी + 256जीबी, 16जीबी + 512जीबी में मिल जायेगा। कंपनी की तरफ से इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 मिल रहा है।

वनप्लस टर्बो की बैटरी

वनप्लस टर्बो का यह स्मार्टफोन जबरदस्त बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री मारेगा। खबर के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको 9000mAh की बैटरी मिल जाएगी। इस स्मार्टफोन की बैटरी इसे जल्द चार्ज करने के लिए सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिल जाते हैं।

वनप्लस टर्बो का इंटरनल स्टोरेज

वनप्लस टर्बो के इस स्मार्टफोन में आपको बहुत ही खास और कई सारे अपडेट देखने को मिलेंगे। इसमें तगड़ी बैटरी के साथ-साथ जबरदस्त 16GB तक की रैम और 512 जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल जाता है। इसके साथ ही इसमें कई कलर ऑप्शन और जबरदस्त फीचर भी देखने को मिलेंगे।

Read More:- आखिर क्यों चढ़ाया जाता है बजरंगबली को सिंदूर? जाने क्या है इसके पीछे का कारण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?