Home » स्पोर्ट्स » IPL Auction 2026 में अनसोल्ड Devon Conway ने जड़ा शतक, खींचा सबका ध्यान

IPL Auction 2026 में अनसोल्ड Devon Conway ने जड़ा शतक, खींचा सबका ध्यान

Devon Conway
Devon Conway

Devon Conway : IPL 2026 ऑक्शन में जब डेवोन कॉनवे का नाम पुकारा गया, तो उम्मीद थी कि कोई न कोई फ्रेंचाइजी हाथ जरूर बढ़ाएगी… लेकिन हैरानी तब हुई, जब 2 करोड़ के बेस प्राइस के बावजूद कोई टीम उन्हें खरीदने आगे नहीं आई। ऑक्शन हॉल की उस खामोशी ने कई सवाल खड़े कर दिए। क्या फॉर्म पर शक था या रणनीति बदल चुकी थी? जवाब आने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, क्योंकि दो दिन बाद ही कॉनवे ने मैदान पर ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने हर आलोचना को खामोश कर दिया। ऑक्शन में अनदेखी के बाद डेवोन कॉनवे ने कोई बयान नहीं दिया, कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी की।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में कीवी कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनिंग के लिए उतरे डेवोन कॉनवे और लैथम ने शुरुआती ओवरों से ही साफ कर दिया कि वे लंबी पारी खेलने के इरादे से आए हैं। गेंदबाजों पर दबाव बनाया गया, फील्ड सेटिंग्स बदली गईं, लेकिन रन रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

Devon Conway ने खेली 178 रन की पारी

डेवोन कॉनवे ने 279 गेंदों का सामना करते हुए 178 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 25 चौके निकले। यह पारी सिर्फ रन बनाने की नहीं थी, बल्कि समय, तकनीक और मानसिक मजबूती की परीक्षा भी थी। कॉनवे और टॉम लैथम के बीच पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी हुई। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई। इस जोड़ी ने रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के 2019 में बनाए गए 317 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

टूटा 95 साल पुराना रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, इस जोड़ी ने न्यूजीलैंड की घरेलू धरती पर 95 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 1930 में चार्ल्स डेम्पस्टर और जॉन मिल्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 276 रन जोड़े थे। कॉनवे और लैथम ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। बता दें कि न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई। इससे आगे सिर्फ ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस की जोड़ी है, जिन्होंने 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 387 रन जोड़े थे। कॉनवे-लैथम की जोड़ी अब दिग्गजों की सूची में शामिल हो चुकी है।

ऑक्शन VS रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले कॉनवे का रिकॉर्ड है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 29 मैचों में 1080 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं।

Read More : Dining App: महंगे रेस्टोरेंट में सस्ता स्वाद! मोबाइल के इन ऐप्स से आधे दाम में मिलेगा लंच-डिनर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?