Home » टेक न्यूज़ » 5G स्मार्टफोन की पहली सेल लगेगी अगले हफ़्ते, जाने कौन-कौन से स्मार्टफोन है इसमें शामिल

5G स्मार्टफोन की पहली सेल लगेगी अगले हफ़्ते, जाने कौन-कौन से स्मार्टफोन है इसमें शामिल

Motorola Edge 70 5G:- 5G स्मार्टफोन की दुनिया में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद है। 5G स्मार्टफोन को खरीदने वालों की बल्ले बल्ले हो गई है। जी हां हम इसीलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि भारतीय बाजार में स्मार्टफोंस की सेल शुरू हो गई है। इस लिस्ट में तीन स्मार्टफोन शामिल है जो की बहुत ही जबरदस्त फीचर्स और लुक्स के साथ मार्केट में गदर मचाते हैं। इस आने वाली सेल में आपको कौन-कौन से स्मार्टफोन मिलने वाले हैं लिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Motorola Edge 70 5G स्मार्टफोन

5G स्मार्टफोन की इस सेल में आपको मोटरोला का यह शानदार स्मार्टफोन मिलने वाला है। इसकी पहली सेल भारत में 23 दिसंबर को दोपहर के समय 12:00 से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन आपको केवल 29,999 में मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन में आपको 8GB राम और 256GB स्टोरेज मिल जाता है। इसमें कई आकर्षक कलर भी दिए गए हैं। अगर आप इसमें क्रेडिट कार्ड और बैंक ऑफर्स लगते हैं तो इस पर आपको डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके बाद यह स्मार्टफोन आपको केवल ₹28,999 में मिल जाएगा।

Realme NARZO 90x 5G स्मार्टफोन

इस सेल में रियलमी नारजो 90x 5G स्मार्टफोन आपको इस पहली सेल में 23 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से मिल जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत इसके वेरिएंट के हिसाब से तय की गई है। 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 13,999 तो वही 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 15,499 कीमत तय की गई है। इस स्मार्टफोन में आपको कहीं आकर्षक कलर भी मिल जाएंगे साथ ही आपको ऑनलाइन स्टोर्स पर भी मिल जाएगा।

Realme NARZO 90 स्मार्टफोन

रियलमी का यह स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी पहली सेल 24 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। रियलमी के स्मार्टफोन में आपको 6GB+128 GB वेरिएंट के लिए 16,999 देना होगा तो वही 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 18,499 रुपए देना होगा। इस स्मार्टफोन में आपको कई आकर्षक कलर भी मिल जाएंगे। इस स्मार्टफोन को आप इसे किसी भी ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

Read More:- उत्तराखंड में “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” के तहत लाभार्थियों के खातों में डाले जाएंगे 33.22 करोड़ रुपए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?