Home » गैजेट्स » Android 16 की दस्तक! Xiaomi यूजर्स के लिए शुरू हुआ बड़ा अपडेट, फोन का लुक-फील बदल देगा HyperOS 3

Android 16 की दस्तक! Xiaomi यूजर्स के लिए शुरू हुआ बड़ा अपडेट, फोन का लुक-फील बदल देगा HyperOS 3

HyperOS 3
HyperOS 3

HyperOS 3 : Xiaomi ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए HyperOS 3 अपडेट को धीरे-धीरे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट सिर्फ एक सामान्य सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं, बल्कि यूजर्स के पूरे मोबाइल एक्सपीरियंस को नए सिरे से गढ़ने वाला माना जा रहा है। Android 16 पर आधारित यह सिस्टम कई Xiaomi, Redmi और Poco डिवाइस तक पहुंच रहा है। कंपनी के सितंबर 2025 लॉन्च इवेंट में पेश किए गए Xiaomi 17 सीरीज के फोन सबसे पहले HyperOS 3 के साथ आए थे।

अब यही ऑपरेटिंग सिस्टम पुराने और पॉपुलर डिवाइसेज़ तक भी पहुंचने लगा है। इससे साफ है कि Xiaomi अपने नए सॉफ्टवेयर को ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

HyperOS 3: यूजर्स की बढ़ी उत्सुकता

Xiaomi इंडिया के मार्केटिंग और पीआर से जुड़े संदीप शर्मा के मुताबिक, Xiaomi 14, Pad 7, Redmi Note 14 5G, Redmi 13, Poco F7 और Poco M7 Pro 5G जैसे डिवाइस को यह अपडेट मिलने वाला है। जिन यूजर्स के पास ये फोन या टैबलेट हैं, वे अब सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • यूजर्स को Settings में जाकर My Device सेक्शन खोलना होगा।
  • यहां ऊपर दिखाई देने वाले HyperOS बैनर पर टैप करने के बाद ‘Check for Update’ का विकल्प मिलेगा।
  • अगर अपडेट उपलब्ध है, तो ‘Download and Install’ का बटन दिखेगा।
  • इंस्टॉलेशन के दौरान फोन एक-दो बार रीस्टार्ट भी हो सकता है।

मिलेंगे फीचर

HyperOS 3 का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला HyperIsland फीचर है। यह स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में पिल-शेप नोटिफिकेशन दिखाता है, जो जरूरी अलर्ट्स को एक नजर में सामने ले आता है। कॉल, मैप्स, म्यूजिक या चार्जिंग जैसी जानकारी अब ज्यादा स्मार्ट तरीके से दिखेगी। इस अपडेट में नया डुअल-आइलैंड डिजाइन भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना ऐप बदले ही अलग-अलग टास्क मैनेज कर सकते हैं। ऐप्स को एक्सपैंड करना, स्विच करना या कंट्रोल करना अब ज्यादा स्मूद हो गया है, जिससे फोन इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल जाता है।

लॉक स्क्रीन में नया जादू

HyperOS 3 यूजर्स को स्टिल फोटो से डायनामिक वॉलपेपर बनाने की सुविधा देता है। इसके साथ ही सिनेमैटिक लॉक स्क्रीन ऑप्शन भी मिलता है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। Android 16 पर आधारित इस अपडेट में Xiaomi के HyperAI टूल्स भी शामिल हैं। AI राइटिंग फीचर्स की मदद से यूजर्स मैसेज और ईमेल का टोन और स्टाइल बदल सकते हैं। स्मार्ट स्क्रीन रिकग्निशन और DeepThink मोड जैसे फीचर रोजमर्रा के काम को तेज और आसान बनाते हैं। HyperOS 3 में AI स्पीच रिकग्निशन का इस्तेमाल ऑडियो रिकॉर्डिंग सुधारने, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्ट बनाने और लंबी ऑडियो फाइल्स को संक्षेप में बदलने के लिए किया जा सकता है।

Read More: AI कैसे बन रहा आतंक का सबसे सस्ता और बड़ा हथियार? पढ़ें पूरी खबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?