Home » उत्तर प्रदेश » ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार’ के तहत युवाओं को मिल रहा 10 लाख का ब्याज मुक्त लोन, जाने आवेदन की प्रक्रिया

‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार’ के तहत युवाओं को मिल रहा 10 लाख का ब्याज मुक्त लोन, जाने आवेदन की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में फिर एक बार योगी सरकार की तरफ से योजनाओं के पिटारे से जनता के लिए एक योजना लाई गई है। हालांकि योगी सरकार हमेशा ही युवाओं के हित में कार्य करती है। ऐसी ही एक योजना योगी सरकार द्वारा चलाई गई है। सरकार की तरफ से युवाओं को 10 लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है। जिससे कि युवा अपने आप को आत्मनिर्भर बना सके और रोजगार पा सके।

गोरखपुर समेत कई राज्य के युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। आइए इस योजना के बारे में और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है योजना

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सामान्य वर्ग के पुरुषों को योजना” है। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को 10 लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लोन लेने वाले को केवल 4 प्रतिशत ब्याज देना होगा बाकी का ब्याज विभाग भरेगा। इस योजना का ब्याज विभाग 5 वर्षों तक भरेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

योजना का लाभ किसे मिलेगा

इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का मूल निवासी होगा साथ ही उसकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होगी। अगर योजना का लाभ उठाने वाले आवेदक में यह सब योग्यताएं है तब वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले http:/cmegp.data-center.co.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको प्रिंटेड प्रति के साथ फोटो, निवास व जाति प्रमाण पत्र, साथ ही योग्यता प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित चौहद्दी की प्रति संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय विकास भवन में जमा करना होगा। जब आपके पास यह सब जरूरी दस्तावेज होंगे तब आप इसमें आवेदन कर सकेंगे। इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक ही है। इच्छुक इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

Read More:- यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, बसों और कारों में आग लगने से जिंदा 6 लोगों की जलकर मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?