मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है और आने वाले कुछ दिनों तक यह ठंड बढ़ने के पूरे आसार बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो भोपाल से लेकर इंदौर के अलावा कई जिलों में जबरदस्त ठंडी हवा की लहर चल रही है। इस शीतलहर को देखते हुए कई जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी हुआ है। तापमान तेजी से घटता जा रहा है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है तापमान गिरता जा रहा है और गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती नजर आ रही है।
रातों-रात बड़ी ठंड
प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड रातों-रात बढ़ गई। इस कड़ाके की ठंड के चलते बर्फीली हवाई चल रही है और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर तापमान 5 डिग्री तो कई जगहों पर तापमान 6 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। ठंड ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर शहर में बीते 10 सालों में इस साल सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिली है। पारा लुढ़कने की वजह से ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
अगले 3 दिन तक ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन लगातार ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। इस शीतलहर के चपेट में कई शहर आएंगे जिसमें मुख्यतः भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, सिवनी और शहडोल का नाम दर्ज किया गया है। इन शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है इस साल सबसे ज्यादा ठंड पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट कर दिया गया है।





