Home » उत्तर प्रदेश » Agra के बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की 500 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, बचाव का अभ्यास

Agra के बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की 500 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, बचाव का अभ्यास

Agra News : आगरा के बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। करीब 500 छात्राओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने रोजमर्रा की विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए आसान और व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, जय हिंद, जय नारी शक्ति और ‘नारी हूं, कमजोर नहीं’ के उद्घोष से हुई।

इसके बाद प्रशिक्षक ने छात्राओं को वॉर्मअप और स्ट्रेचिंग कराई। उन्होंने हाथ और कलाई पकड़ने, पीछे से बाल या चोटी खींचने और चेन-पर्स झपटने जैसी परिस्थितियों के उदाहरण देकर उनसे बचने की तकनीकें समझाईं और छात्राओं से अभ्यास भी कराया।

Agra News

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि आपात स्थिति में आत्मरक्षा के लिए आसपास मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। चाबी, मोबाइल फोन, स्कूल बैग, पर्स, पेन, हेयर बैंड और हेयर क्लिप जैसी वस्तुओं का जरूरत पड़ने पर बचाव के साधन के तौर पर इस्तेमाल करने की तकनीक समझाई गई। छात्राओं ने प्रशिक्षक के साथ इन तरीकों का अभ्यास भी किया। प्रधानाचार्य संध्या रानी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही वे किसी अप्रत्याशित या विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय अधिक सजग होकर उसका सामना कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उनकी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण है।

छात्राओं को मिलीं पुस्तकें

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 18 छात्राओं को उपहार के रूप में पुस्तकें दी गईं। इनमें खुशी, साक्षी, वंशिका, एलिमा, तनिष्का, भूमि, इकरा, सानिया, नंदिनी, आरुषि, मुनमुन, इमरान, मोनिका, काव्य, स्वाति, पायल और समरीन शामिल रहीं। कार्यक्रम में संजू बाला, पुष्पा सागर, लीलावती, ज्योति सोनी, रितिका सिन्हा, राजकुमारी, रेनू गुप्ता, अनुराधा और प्रतिभा चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More : Hariyali Teej पर इस बार कंफ्यूजन क्यों? 14 या 15 अगस्त को रखें व्रत, जानें पूजा का सही मुहूर्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?