Next Week IPO : शेयर बाजार में अगले हफ्ते एक बार फिर नए आईपीओ की एंट्री होने जा रही है। निवेशकों के लिए यह समय खास माना जा रहा है, क्योंकि अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए बाजार में उतर रही हैं। इस बार कुल तीन आईपीओ लॉन्च होंगे, जिनमें दो SME और एक मेनबोर्ड से जुड़ा इश्यू शामिल है। आने वाले आईपीओ में Value 360 Communications और Recode Studios SME सेगमेंट के हैं, जबकि Bagmane REIT का इश्यू मेनबोर्ड कैटेगरी में आएगा। इससे निवेशकों को छोटे और बड़े दोनों तरह के विकल्प मिलेंगे।

Value 360 Communications का आईपीओ 4 मई को खुलेगा और 6 मई तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने प्रति शेयर 95 से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें निवेश के लिए न्यूनतम 1200 शेयरों का लॉट लेना होगा।
Next Week खुलेंगे 3 नए IPO
इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य के आसपास बताया जा रहा है। Recode Studios का आईपीओ 5 मई से 7 मई के बीच खुलेगा। इसके लिए कंपनी ने 150 से 158 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। निवेशक कम से कम 800 शेयरों के लॉट में आवेदन कर सकेंगे। इस इश्यू का GMP करीब 45 रुपये बताया जा रहा है, जो संकेत देता है कि बाजार में इसकी मांग अच्छी रह सकती है।
Bagmane REIT IPO
Bagmane REIT का आईपीओ भी 5 मई को खुलेगा और 7 मई तक खुला रहेगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। निवेश के लिए न्यूनतम 150 यूनिट्स का लॉट रखा गया है। इसका GMP फिलहाल 4 रुपये के आसपास चल रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम को आमतौर पर निवेशकों की दिलचस्पी का संकेत माना जाता है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव संभव है। लिस्टिंग तक यह बदल सकता है, इसलिए केवल GMP के आधार पर फैसला लेना सही नहीं माना जाता।
विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी भी IPO में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, बिजनेस मॉडल और जोखिम को जरूर समझें। सही जानकारी के साथ किया गया निवेश ही बेहतर रिटर्न दे सकता है।
Read More : Labor Pride Ceremony 2026: CM योगी ने दी सौगातों की झड़ी





